Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२१ दिन पहले

महिलाओं के कल्याण व न्याय हेतु 3 फरवरी को जागरूकता शिविर

राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग करेंगी महिला उत्पीड़न मामलों की समीक्षा हमीरपुर। महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 फरवरी 2026 को एक विशेष जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट हमीरपुर में आयोजित होगा। शिविर में राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी एवं राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य श्रीमती अनीता गुप्ता उपस्थित रहकर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगी तथा पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सभी महिला उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं एवं आवेदिकाओं से अपील की गई है कि वे दोपहर 1 बजे आयोजित इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें सीधे आयोग की सदस्यों के समक्ष रखें, जिससे उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान किया जा सके। यह शिविर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

1200 likes
0 comments0 shares