कोरी समाज महासस्थान ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

हमीरपुर। कोरी समाज महासस्थान द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राम बहादुर नयन के आवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश कोरी, प्रदेश अध्यक्ष कोरी समाज महासस्थान रहे। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू, जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश कोरी ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी महान संत एवं निराकार के उपासक थे। उन्होंने समाज से अंधविश्वास, जाति-पांति और भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। डॉ. कोरी ने संत रविदास जी की प्रसिद्ध उक्ति “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति का मन और कर्म शुद्ध हों तो ईश्वर हर स्थान पर उपलब्ध है, बाहर खोजने की आवश्यकता नहीं। कार्यक्रम में चंद्रभान दरोगा, सुरेश आचार्य, वकील साहब, रामहेत अनुरागी, भगवान दास सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ किया गया।