Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

ईंट भट्ठे पर ईंटों से निर्मम पिटाई: मजदूर नियाज की रास्ते में दर्दनाक मौत

ईंट भट्ठे पर ईंटों से निर्मम पिटाई: मजदूर नियाज की रास्ते में दर्दनाक मौत

खजनी, बांसगांव संदेश। खजनी थाना क्षेत्र के राउत डाड़ी गांव में ईंट भट्ठे पर हुई मारपीट की घटना में 43 वर्षीय मजदूर नियाज की इलाज के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना 13 फरवरी 2026 की बताई जा रही है, जब नियाज भट्ठे पर काम कर रहे थे। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ बेरहमी से ईंटों से पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मृतक के भाई फिरोज पुत्र निजामुद्दीन की तहरीर पर मुख्य आरोपी आकाश निषाद समेत तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी आकाश निषाद को हिरासत में ले लिया है। घायल नियाज को परिजनों ने 15 फरवरी को बस्ती के जीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर 17 फरवरी को लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना खजनी में मु0अ0सं0 43/2026 धारा 105, 352, 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सैकड़ों श्रमिक शव लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares