Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

रामजानकी मार्ग पर सर्विस लेन की जमीन चिन्हितः देवरिया जिले के कपरवार में निर्माण का रास्ता साफ

रामजानकी मार्ग पर सर्विस लेन की जमीन चिन्हितः देवरिया जिले के कपरवार में निर्माण का रास्ता साफ

भलुअनी।बांसगांव सन्देश। कपरवार के पास रामजानकी मार्ग पर सर्विस लेन के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का समाधान हो गया है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बरहज तहसील के ग्राम कपरवार से राजपुर बेलड़ाड़ तक सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन के लिए आवश्यक भूमि का सीमांकन किया। यह परियोजना सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले कुछ निर्माणों को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण पिछले कई सप्ताह से प्रभावित थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद मामला न्यायालय पहुंचा था। न्यायालय के निर्देश पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निर्धारित भूमि की पैमाइश कर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की।जानकारी के अनुसार, रामजानकी मार्ग के दोनों तरफ नाली से 5.50 मीटर भूमि का सीमांकन किया गया है। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर परियोजना को शीघ्र आगे बढ़ाया जा सके। स्थानीय लोगों ने सीमांकन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे लंबे समय से रुका हुआ सड़क निर्माण कार्य अब जल्द शुरू हो सकेगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधूरी सड़क के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं। अब विवाद का समाधान होने के बाद रामजानकी मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

0 likes
0 comments0 shares