गोला में सीपीआईएम नेताओं ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गोला गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सीपीआईएम नेताओं ने गुरुवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम खंड विकास अधिकारी गोला दिवाकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने मनरेगा, बिजली कानून, बीज विधेयक सहित विभिन्न जन मुद्दों को उठाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि मनरेगा को बहाल करते हुए ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में 200 दिन रोजगार तथा 700 रुपये दैनिक मजदूरी घोषित की जाए। बिजली कानून व बीज विधेयक 2025 वापस लिया जाए। रद्द किए गए 29 श्रम कानूनों को पुनः बहाल किया जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। ग्रामीण गरीबों को 5 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए या 10 हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाए तथा स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इस दौरान जिला इकाई अध्यक्ष कामरेड ओम प्रकाश पाण्डेय, जिला सचिव दीनानाथ गुप्ता, सेकेट्री प्रमोद नारायण शुक्ल, विश्वनाथ पाण्डेय, रामासरे विश्वकर्मा, शुभम तिवारी, विशाल, श्याम सुन्दर, नेबलाल, फूलमनी और इशरावती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।