Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२१ दिन पहले

20% ग्रोथ के साथ सुपीरियर ग्रुप को कोका-कोला का इम्पैक्ट मेकर अवार्ड–2025

20% ग्रोथ के साथ सुपीरियर ग्रुप को कोका-कोला का इम्पैक्ट मेकर अवार्ड–2025

20 प्रतिशत ग्रोथ और 4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ को कोका-कोला का “इम्पैक्ट मेकर अवार्ड–2025” एनसीआर। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने एक बार फिर उद्योग जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एनसीआर में आयोजित एक भव्य समारोह में कंपनी को कोका-कोला द्वारा प्रतिष्ठित “विनर – इम्पैक्ट मेकर अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बीते वर्ष कोका-कोला उत्पादों में 20 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि और 4 प्रतिशत मार्केट शेयर प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया। यह सफलता सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन तथा सीईओ श्री आशीष सेठी की रणनीतिक दिशा में संभव हो सकी। कंपनी की सशक्त रणनीति, प्रभावी क्रियान्वयन और बाजार विस्तार की क्षमता ने इसे यह मुकाम दिलाया। इस अवसर पर ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉरपोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि “एक टीम, एक लक्ष्य और एकजुट प्रयास” का परिणाम है। उन्होंने वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में पूरी टीम के योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में सुपीरियर ग्रुप इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। पुरस्कार को सीईओ श्री आशीष सेठी, डायरेक्टर श्री अनूप अग्रवाल और सेल्स हेड (जबलपुर) श्री विनीत शर्मा ने गर्व के साथ ग्रहण किया, जो पूरे सुपीरियर ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन ने समस्त सुपीरियर ग्रुप परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कोई अंतिम मंज़िल नहीं बल्कि आगे बढ़ने का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि आने वाली यात्रा बड़े सपनों, सटीक रणनीतियों और और भी प्रभावशाली प्रदर्शन की मांग करती है, जिसे टीम मिलकर पूरा करेगी। यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमता, मजबूत नेतृत्व और कोका-कोला के साथ साझेदारी में सतत मूल्य सृजन के संकल्प का सशक्त प्रमाण है।

1400 likes
0 comments1 shares