विभाग को पता ही नहीं है विद्यालय बंद है या चालू विद्यालय

विभाग को पता ही नहीं है विद्यालय बंद है या चालू विद्यालय में पुत्र का नामांकन के लिये भटक रहा पिता -- मुख्यमंत्री से लगाई गुहार गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश गगहा क्षेत्र के देवकली निवासी अखंड प्रताप पांडेय ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और गोरखपुर बीएसए को पत्र भेजकर अपने पुत्र अक्षत पांडेय का प्रवेश विद्यालय में सुनिश्चित कराने की मांग किया है। दरअसल अखंड प्रताप पांडेय दुर्वल और गरीब छात्रों को निजी विद्यालयों में तय कोटे के तहत निशुल्क शिक्षा लेने के प्रावधान के तहत आनलाईन आवेदन किया था। बीएसए आफिस 17 मार्च को आदेश जारी कर अक्षत पांडेय का प्रवेश मझगावां स्थित विद्यालय करवल देवी शिशु शिक्षा विहार में सुनिश्चित करने को कहा था। अक्षत पांडेय के पिता अखंड पांडेय विद्यालय खोजते मझगावां पहुंचे। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि उक्त विद्यालय पांच वर्ष पहले बंद हो चुका है। विभाग द्वारा की गयी लापरवाही से आहत और बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित अखंड पांडेय मुख्यमंत्री तथा बीएस ए गोरखपुर को पत्र भेजकर पुत्र का नामांकन अन्य विद्यालय में सुनिश्चित कराने की मांग किया है।