Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के वजूपुर कुड़िया गांव में एक युवक का

सुल्तानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के वजूपुर कुड़िया गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान गांव निवासी अनिल निषाद के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने युवक का शव फंदे से लटका देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0 likes
0 comments0 shares