डीएम ने अधिकारियों को दिए रैंकिंग सुधार के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग के
डीएम ने अधिकारियों को दिए रैंकिंग सुधार के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश। सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की नियमित समीक्षा करें अधिकारी : डीएम। देवरिया 24 सितंबर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सीएम डैशबोर्ड से जुड़े सभी कार्यों एवं योजनाओं की अपने स्तर से नियमित समीक्षा करते हुए उनमें प्रगति लाएं। विशेष रूप से सी एवं डी श्रेणी वाले पैरामीटर्स में प्राथमिकता के आधार पर सुधार करते हुए जनपद की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करें। समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार हेतु अपने-अपने विभाग से संबंधित पैरामीटर्स की नियमित रूप से स्वयं समीक्षा एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। विशेष रूप से सी एवं डी श्रेणी में आने वाले पैरामीटर्स पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आईजीआरएस के अंतर्गत निर्धारित पैरामीटर्स की भी नियमित समीक्षा की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में लंबित न रहे। प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ असंतुष्ट फीडबैक की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। समस्त अधिकारी उक्त बिंदुओं का व्यक्तिगत रूप से अनुश्रवण करते हुए सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस पर जनपद की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करें, ताकि जनपद की समग्र रैंकिंग में निरंतर प्रगति परिलक्षित हो।