*सामने गलत दिशा से आ रही पीएससी की टक्कर, बाइक सवार 2
*सामने गलत दिशा से आ रही पीएससी की टक्कर, बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत* *मौके पर मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात* सहजनवा गोरखपुर, गीडा चौकी नौसढ़ ,थाना गीडा क्षेत्र में बहरामपुर दक्षिणी एक में भीषण सड़क हादसे ने दो घरों का चिराग बुझा दिया। गांव के सामने गलत दिशा से आ रहे पीएससी वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसा बहरामपुर दक्षिणी गांव के सामने NH-28 पर हुआ। पीड़ित बाइक सवार युवक अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पीएससी वैन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक मृतक अमित निषाद, व, मृतक राज निषाद उछलकर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। दो जवान बेटों की मौत से गांव में मातम पसर गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने पीएससी चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने पर सवाल उठाए। स्थिति तनावपूर्ण होते देख गीडा पुलिस के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पीएससी वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। NH-28 पर गलत दिशा से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नौसढ़ का ये हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि 'गलत दिशा' अब सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, मौत का बुलावा बन गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।