Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१६ दिन पहले

टेलर चेसिस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

टेलर चेसिस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

टेलर चेसिस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैयाडिह निवासी कबूतरी देवी उम्र लगभग 58 वर्ष पत्नी गणेश यादव सड़क दुर्घटना में एक पैर गंभीर रूप से कुचलने से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त महिला सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे एक पैर कुचल जाने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और दर्द से कराहने लगी। उक्त टेलर चेसिस का ड्राइवर सुभाष ने बताया कि गाड़ी टाटा, जमशेदपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। घायल महिला कबूतरी देवी ने कहा कि वह पूरी सावधानी से सड़क के किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद पीछे से गाड़ी चालक ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें धक्का मार दिया। आनन फानन में मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु ले गए जहां डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेलर चेसिस व ड्राईवर को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन को थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की गति पर नियंत्रण तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

800 likes
0 comments0 shares