Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur११ मिनट पहले

सहजनवा गोरखपुर/संत कबीर नगर। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिमांशु सिंह का चयन

सहजनवा गोरखपुर/संत कबीर नगर। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिमांशु सिंह का चयन

सहजनवा गोरखपुर/संत कबीर नगर। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिमांशु सिंह का चयन World Muaythai Council द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मुआय थाई चैम्पियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 11-12 अप्रैल 2026 को मापुसा में आयोजित की जाएगी, जहां हिमांशु सिंह 52 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर सहजनवा नगर पंचायत श्रीमती संजू सिंह जी ने हिमांशु सिंह को चयन पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमांशु की मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि आज वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। हिमांशु सिंह का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर किया गया है। हिमांशु सिंह गीडा सेक्टर 23 , सहजनवा, गोरखपुर में रहते हैं उनके इस चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने भी हिमांशु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 likes
0 comments0 shares