वसूली वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गाजीपुर।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के

वसूली वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गाजीपुर।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वसूली वारंट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 16.02.2026 को उ0नि0 श्री उमेश चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मा० न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय आजमगढ़ द्वारा जारी वसूली वारंट (मु0 नं0-137/2023, धारा-125 सीआरपीसी) से संबंधित वारंटी राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर पुत्र रामाश्रय गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर निवासी गदाईपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 33 वर्ष है। पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री उमेश चन्द्र यादव मय हमराह, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।