Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur८ मिनट पहले

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु भंडारे में लिए महाप्रसाद

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु भंडारे में लिए महाप्रसाद

चौरी चौरा गोरखपुर। श्री हनुमंत धाम हनुमान मंदिर सरैया सरदारनगर में बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धालु जितेंद्र कशौधन द्वारा सुंदर कांड पाठ के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु भजन का आनंद लिए तथा भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किये। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक पवन सिंह गोरखपुरी ने तू बुलाती रहे मैं आता रहूं , वीर हनुमान राम का दीवाना राम नाम जपीयों रे गाकर झूमने को मजबूर किया धर्मेंद्र मृदुल ने कोई आया सखी फुलवरिया में, सीताराम चरित अति पावन,तुलसी करते गायन भजन गाकर मन मोह लिया।इससे पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ सायंकाल भंडारे में पूड़ी सब्जी और बुंदी का महाप्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया ।इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमा निवास पाण्डेय प्रेस क्लब अध्यक्ष राज अनंत पांडेय चंद्रदेव उपाध्याय वीरेंद्र कसौधनअजीत उपाध्याय चंद्रभूषण ओझा रमेश तिवारी राकेश उपाध्याय पुजारी राधेश्याम दूबे पिंटू राय राजेंद्र कसौधन राजीव गुप्ता सुरेन्द्र कसौधन राधेश्याम कसौधन महेश कसौधन सहित तमाम श्रृद्धालु उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares