Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर।गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच

सुलतानपुर।गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई,जबकि पुलिस ने गौकशी के एक अभियुक्त के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 31 मार्च/1 अप्रैल की रात सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति जा रहे हैं। सूचना पर गोसाईगंज पुलिस ने इटकौली जंगल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की,जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज पुत्र मो. रफीक निवासी सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज,मो.गुलफाम उर्फ इमरान पुत्र मो. सईद निवासी सिरवारा गोसाईगंज तथा आजाद पुत्र कमरुद्दीन निवासी फतेहपुर सेंघर थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है।पुलिस ने अफरोज के कब्जे से दो अवैध तमंचा,दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया है।अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई थी,जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares