Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो वायरल, ड्रेसिंग कक्ष में चिकन-अंडा पार्टी का

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो वायरल, ड्रेसिंग कक्ष में चिकन-अंडा पार्टी का

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो वायरल, ड्रेसिंग कक्ष में चिकन-अंडा पार्टी का आरोप, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप* देवरिया। जिले के बभनी स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था वार्ड बॉय के भरोसे चल रही है और ड्रेसिंग कक्ष का उपयोग कथित रूप से चिकन और अंडा-कढ़ी बनाकर पार्टी करने के लिए किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares