मां के ब्रह्मभोज के खर्च को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे

मां के ब्रह्मभोज के खर्च को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारी- मौत; पहले से चल रहा था विवाद , गांव निवासी कोमल के दो बेटों शुभम और दिग्विजय के बीच मंगलवार को मां के ब्रह्मभोज में खर्च किए जाने वाले रुपये को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से संपत्ति को लेकर भी मतभेद चल रहा था। मंगलवार को ब्रह्मभोज के दौरान कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट और फिर हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर बड़े भाई शुभम ने छोटे भाई दिग्विजय पर गोली चला दी। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलथूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार को मां के ब्रह्मभोज के खर्च और संपत्ति को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कोमल के दो बेटों शुभम और दुर्विजय के बीच मंगलवार को मां के ब्रह्मभोज में खर्च किए जाने वाले रुपये को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से संपत्ति को लेकर भी मतभेद चल रहा था। मंगलवार को ब्रह्मभोज के दौरान कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट और फिर हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर बड़े भाई दुर्विजय ने छोटे भाई शुभम पर गोली चला दी। गोली सीने में लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गईसगे भाइयों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में निगरानी बनाए हुए है। वहीं, मां के ब्रह्मभोज के दिन हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।