Hamirpurलगभग १ घंटा पहले
जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, रक्षाबंधन की खरीदारी प्रभावित
जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, रक्षाबंधन की खरीदारी प्रभावित कुरारा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र की शिवनी ग्राम पंचायत के मजरा जगनपुर जाने वाले रास्ते में जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजार जाने वाली महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों कस्तूरी, अर्जुन यादव, तेज सिंह, बलवान, इंद्रपाल, आशीष, बलराम, रामबाबू और वीर सिंह आदि ने बताया कि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों का पानी रास्ते में भर गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए रास्ते पर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
0 likes
0 comments0 shares