Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घघसरा सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम भरपही में शनिवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय गौड़ के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात संजय गौड़ नशे की हालत में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी बंदना से कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। परिवार में शोर-शराबा बढ़ने पर पिता श्रवण गौड़ ने छोटे बेटे संदीप गौड़ को बीच-बचाव के लिए बुलाया। इसी दौरान संदीप और संजय के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि दरवाजे पर खड़ंजा लगा होने के कारण धक्का-मुक्की में संजय गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल संतकबीरनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजन शव को घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सहजनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गोरखपुर भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता श्रवण और छोटे भाई संदीप गौड़ को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

0 likes
0 comments0 shares