Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: अनुपस्थित शिक्षामित्र पर कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया

जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: अनुपस्थित शिक्षामित्र पर कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया

जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: अनुपस्थित शिक्षामित्र पर कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे तिलई बेलवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की डिजिटल उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा देकर उसे निपुण बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाए तथा विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, प्रारंभिक शिक्षा और पोषण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में और सुधार लाने तथा बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में विद्यालय में छह शिक्षक एवं दो शिक्षामित्र कार्यरत पाए गए। इनमें से एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षामित्र के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

1 likes
0 comments0 shares