मुख्य विकास अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ सुल्तानपुर। जिले
मुख्य विकास अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ सुल्तानपुर। जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज स्थित महिला चिकित्सालय से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,महिला चिकित्सालय के अधीक्षक,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला मलेरिया अधिकारी,डब्ल्यूएचओ एवं गावी के प्रतिनिधि तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि अभियान के दौरान पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं,ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।