सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के कमालपुर मीरापुर गांव में शनिवार को एक
सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के कमालपुर मीरापुर गांव में शनिवार को एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। पत्नी पर हत्या का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि पीआरवी को सूचना मिली कि रामतेज कोरी (65) सुबह से घर से बाहर नहीं निकले हैं और दरवाजा अंदर से बंद है। मौके पर पहुंची टीम ने दीवार फांदकर घर के भीतर प्रवेश किया तो रामतेज कोरी मृत अवस्था में पड़े मिले।बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद करीब एक वर्ष पहले उन्होंने 45 वर्षीय महिला को पत्नी के रूप में साथ रखा था। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।