Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१२ दिन पहले

विंध्यवासिनी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड कार्यालय का उद्घाटन , फुलवंती गोंड नगर पंचायत अध्यक्ष डाला

विंध्यवासिनी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड कार्यालय का उद्घाटन , फुलवंती गोंड नगर पंचायत अध्यक्ष डाला

प् विंध्यवासिनी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा परासपानी, कोटा (सोनभद्र) में नवनिर्मित कार्यालय उद्घाटन, वार्षिक आम बैठक (AGM) एवं प्रगतिशील किसान सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष, डाला – श्रीमती फूलवंती गोंड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बनवासी सेवा आश्रम की सचिव सुश्री शुभा बहन जी उनके साथ श्री विमल भाई जी, तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय यादव जी उपस्थित रहे। कृषि विभाग से ADO कृषि श्री पंकज यादव जी एवं चोपन ब्लॉक से श्री राम कैलाश जी ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। FPO कंसल्टेंट श्री राजेश पाठक जी ने FPO की भूमिका एवं बाज़ार से जुड़ाव पर विचार रखे। चोपन ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री केशव प्रसाद ने AGM में कंपनी की स्थापना (17 अगस्त 2016), उद्देश्यों, अब तक किए गए कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा नवाचारी किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी श्री दीपू विजय शर्मा ने किया। समापन से पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया, जिसके उपरांत डायरेक्टर श्री संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

300 likes
0 comments4 shares