Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur७ दिन पहले

सतर्क चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह की सक्रियता से टली बड़ी अनहोनी

सतर्क चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह की सक्रियता से टली बड़ी अनहोनी

घघसरा बाजार में भटका मासूम सकुशल परिजनों को सौंपा गया घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। नगर पंचायत घघसरा बाजार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब करीब साढ़े तीन वर्ष का एक मासूम भटककर बाजार पहुंच गया। लेकिन चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह की तत्परता और सूझबूझ से संभावित बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जाहिद पुत्र शाह आलम, निवासी ग्राम सरही थाना खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, अपने रिश्तेदार के यहां गाही (जगदीशपुर) गांव में आया हुआ था। शाम को खेलते-खेलते वह रास्ता भटककर घघसरा बाजार पहुंच गया। अबोध बालक अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था, केवल इशारे से उसने जगदीशपुर गाही की दिशा बताई। बाजार स्थित माखन भोग रेस्टोरेंट के कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित बैठाया और तत्काल घघसरा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों अनुराग सिंह, आशीष कुशवाहा और हर्षित कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। बिना देर किए उन्होंने स्वयं जगदीशपुर गाही गांव जाकर बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई। गांव में एक घर पर शादी का आयोजन चल रहा था, जहां परिजन घबराकर बच्चे की तलाश कर रहे थे। पुलिस टीम ने भटके हुए मासूम को उसके पिता के सुपुर्द किया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार की आंखों में राहत के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह और उनकी टीम सहित रेस्टोरेंट कर्मियों का हृदय से आभार जताया। स्थानीय नागरिकों ने भी चौकी प्रभारी की सक्रियता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सतर्क पुलिसिंग से बड़ी घटनाओं को समय रहते टाला जा सकता है।

200 likes
0 comments0 shares