वीबी-जी रामजी और राज्य वित्त के कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच

वीबी-जी रामजी और राज्य वित्त के कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग *गोरखपुर, 2 अक्टूबर।* बांसगांव विकासखंड के ग्रामसभा कनईल में शामिल राजस्व ग्राम लकुड़ी निस्फी बाबू में वीबी-जी रामजी (Viksit Bharat - Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission - Gramin) और राज्य वित्त से कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। ग्राम कनईल निवासी रामनिरंजन यादव ने जिलाधिकारी गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा बिना कार्य कराए ही वीबी-जी रामजी और राज्य वित्त के तहत करोड़ों रुपये का भुगतान करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्यों का विवरण पूर्व में अधिकारियों को भेजा जा चुका है और उसकी प्रति भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न की गई है। रामनिरंजन यादव के अनुसार उन्होंने 15 जुलाई 2026 को शपथ पत्र के साथ जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई या सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि 30 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।