राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा जनपद सुल्तानपुर के

राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर में संघ विचार परिवार के लोगों ने संयुक्त रूप से विशाल शोभा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ हृदयराम जी सहविभाग सघचालक एवं नागेन्द्र सिंह प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख व चंदन विभाग संगठन मंत्री द्वारा रथ पर सवार राम लक्ष्मण सीता मां की आरती करके प्रारंभ हुआ यात्रा में सह विभाग संघचालक ने बताया कि हम सब यहाँ मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। रामजनमोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाता है। एवं विभाग संगठन मंत्री चंदन ने कहा राम उत्सव हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने जीवन में सत्य, ईमानदारी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाएं। आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में भगवान राम के आदर्श हमें सही दिशा दिखाते हैं। यात्रा शुभम सिंह शुभ व संतोष पांडेय की अगुवाई में सती माई धाम बरूआरीपुर से निकल कर बरूआरीपुर बाजार होते धोपाप मार्ग से होते है कादीपुर अंबेडकर चौराहा से होते हुए पुरानी बाजार होते हुए तहसील से बसड्डा यहां से पुनः वापसी रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज पर समापन हुआ यात्रा में जगह जगह आरती व माताओं बहनों द्वारा पुष्प वर्षा किया गया कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी यात्रा में मुख्य रूप से श्री प्रकाश त्रिपाठी जिला समरसता प्रमुख हेमंत शर्मा अध्यक्ष विहिप राहुल सिंह मंत्री विहिप, आनंद जायसवाल चेयरमैन,प्रशांत यादव पूर्व सह जिला संयोजक बजरंग दल,रामू बाबा दीपक अग्रहरि नगर अध्यक्ष विहिप,विपिन सिंह,अवनीश सिंह,सत्येंद्र मिश्रा,विनोद श्रीवास्तव,पवन जायसवाल, ध्यान सिंह संयोजक बजरंग दल ,अशोक उपाध्याय प्रधानाचार्य, मैहर जी नगर प्रचारक सहित हजारों लोग उपस्थित रहे ।