Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने लिया

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने लिया

बांसगांव संदेश बरहज मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने लिया जायजा देवरिया, 27 अगस्त। सलेमपुर तहसील अंतर्गत मझौलीराज में 29 अगस्त को मा० मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी गोरखपुर एस चन्नप्पा, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं आवश्यक प्रबंध सुरक्षा मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण कर लिए जाएं। किसी भी स्तर पर कोई कमी अथवा चूक न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पार्किंग स्थल, मंच, पंडाल, हेलीपैड, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। डीआईजी गोरखपुर ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के साथ ही आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों एवं निर्धारित रूटों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडलायुक्त एवं डीआईजी द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आसपास सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं।

0 likes
0 comments1 shares