Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१० दिन पहले

बैंक प्रबंधक के नवनिर्मित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वायरिंग विद्युत

बैंक प्रबंधक के नवनिर्मित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वायरिंग विद्युत तार को लेकर हुए फरार सुल्तानपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में बीती रात प्रयागराज में तैनात बैंक ऑफ़ बड़ौदा के वरिष्ठ प्रबंधक अमरेंद्र पटेल के घर का ताला तोड़कर चोर ₹70 हजार का वायरिंग विद्युत तार को लेकर फरार हो गए,घटना की तहरीर प्रबंधक के पिता जितेंद्र कुमार वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली को दी है, प्रभारी निरीक्षक ने शाहगंज चौकी प्रभारी शिवानंद को जांच के आदेश दिए हैं।जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मनिकापुर परासिन गांव के अमरेंद्र पटेल का मकान का निर्माण पूर्ण होने के बाद वायरिंग का कार्य चल रहा है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते आवास विकास परिसर में अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है,कार व चार पहिया वाहनों पर नशेड़ी भी देर रात तक नशीले पदार्थों का सेवन करते रहते हैं,पुलिस गश्त न होने से अब अपराधी वारदातों को भी अंजाम देने लगे है।

200 likes
0 comments0 shares