Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur३० मिनट पहले

दिल्ली में सड़क हादसे में नगर पंचायत सभासद के पुत्र की दर्दनाक मौत

दिल्ली में सड़क हादसे में नगर पंचायत सभासद के पुत्र की दर्दनाक मौत

बडहलगंज। नगर पंचायत गोला के सभासद अशोक कुमार वर्मा के पुत्र विजय वर्मा की दिल्ली में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की पुष्टि की है। परिवार के लोगों के अनुसार, विजय वर्मा का शव दिल्ली से अंतिम संस्कार के लिए गोला भेजा गया है। शव के गोला पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की खबर मिलते ही नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

1 likes
0 comments0 shares