Sultanpur३४ मिनट पहले
सफाई कर्मी की पिटाई से सफाई कर्मियों में भड़का आक्रोश -- सुल्तानपुर।नारायणपुर
सफाई कर्मी की पिटाई से सफाई कर्मियों में भड़का आक्रोश -- सुल्तानपुर।नारायणपुर वार्ड में सफाई कर्मचारी की पिटाई के बाद आक्रोश भड़क गया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नगर कोतवाली के सामने अपने वाहन खड़े कर दिए। नगर कोतवाली में सफाई कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठी हो गई,सफाई कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या बाईपास के निकट का मामला बताया जा रहा है। पुलिस के उच्च अधिकारी और नगर पालिका के अधिकारी सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे। पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल बोले, सफाई कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया जाए। ऐसी घटनाएं भविष्य में ना हो इसलिए ऐसे लोगों को सख्त दंड मिलना आवश्यक है।
0 likes
0 comments0 shares