Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जीडी गोयनका स्कूल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग
सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जीडी गोयनका स्कूल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग व मचान अचानक भरभराकर गिर गई।मलबे की चपेट में आकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने आनन-फानन उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।हादसे में मजदूर के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोपों ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मचा रहा।
0 likes
0 comments0 shares