Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर-पिड़रा

ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर-पिड़रा

ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मछलीहट्टा के समीप शनिवार शाम ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दुवौली निवासी पंकज बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मछलीहट्टा के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुद्रपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

1 likes
0 comments1 shares