Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

जातिगत भावना से उपर उठकर जनप्रतिनिधि चुने टप्पू सिंह

जातिगत भावना से उपर उठकर जनप्रतिनिधि चुने टप्पू सिंह

चौरी चौरा गोरखपुर। अमर शहीद बाबू बन्धु सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने कहा जातिगत भावना से उपर उठकर जनप्रतिनिधि का चुनाव करें । क्षेत्र के विकास के लिए अपने बीच का नेता चुने जो आपकी समस्याओं का समाधान कर सके। रविवार को 326 विधानसभा चौरी चौरा की ब्रह्मपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा गोपलापुर तथा डुमरी मे चौपाल को संबोधित कर रहे थे। सुभाष पासवान ने कहा बिन्नू भैया के संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता । शत्रुजीत तिवारी ने कहा कि टप्पू भैया ऐसे परिवार से हैं जिनका संबंध इतिहास से है और उनके बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बिन्नू जी का संघर्ष इस गांव की जनता को आज भी याद है अजय कुमार सिंह टप्पू भैया के हाथों को मजबूत करें तथा विधायक बनाकर एक बार सेवा का अवसर ज़रूर प्रदान करें चौपाल को गोपालपुर प्रधान पप्पू यादव राजाराम भारती अक्षयबर यादव पं राजकुमार ब्यास ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर विपिन बिहारी पांडे, बाल गोविंद शर्मा, शैलेश तिवारी,महातम प्रसाद,उदयभान भारती, सूर्यबली यादव, स्वामीनाथ यादव,सुरेंद्र तिवारी, अवध नारायण,जयप्रकाश दुबे, रामनारायण चौधरी,जितेंद्र सिंह,रंजीत गौड़, चंद्रभान भारती,संजय कनौजिया, आनंद प्रकाश मिश्रा, अर्जुन प्रसाद, पूर्णेन्दु मिश्रा, उदयभान मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares