Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२४ मिनट पहले

*अस्पताल के आईसीयू में हुई शादी, दूल्हे ने घायल दुल्हन की मांग

*अस्पताल के आईसीयू में हुई शादी, दूल्हे ने घायल दुल्हन की मांग

*अस्पताल के आईसीयू में हुई शादी, दूल्हे ने घायल दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर* संवाद सूत्र, गोरखपुर। गोरखपुर में प्रेम और विश्वास की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां शादी के दिन हादसे में घायल होकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दुल्हन को छोड़ने के बजाय दूल्हा बारात लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों की मौजूदगी में दूल्हे ने आईसीयू में ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी बना लिया। जानकारी के अनुसार बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महुआ गांव निवासी सन्नी यादव के साथ 13 मई को तय थी। शादी वाले दिन पूजा एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक चक्कर आने से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट लगने के बाद उसे तत्काल गोरखपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। दुल्हन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चिंता का माहौल बन गया, लेकिन बाद में परिवार वालों ने शादी की रस्में टालने के बजाय अस्पताल में ही पूरी कराने का फैसला लिया। देर रात दूल्हा सन्नी बारात लेकर अस्पताल पहुंचा। आईसीयू में बेड पर भर्ती पूजा की मांग में सन्नी ने सिंदूर भरा और पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में संपन्न कराईं। अस्पताल में हुई इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोगों का कहना है कि कठिन समय में दूल्हे ने जिस तरह अपनी होने वाली पत्नी का साथ निभाया, वह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

0 likes
0 comments0 shares