Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

दरवाजे के सामने गेट लगाने की खुन्नस को लेकर पट्टीदार ने महिला पुत्र के साथ मारपीट मुकदमा दर्ज

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरियानाथ सिंह निवासिनी गीता देवी पत्नी सूर्य भान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उदयभान सिंह पुत्र स्व राम बहादुर सिंह, विजय सिंह पुत्र उदयभान सिंह, शीला सिंह पत्नी उदयभान सिंह, नेहा सिंह पुत्री उदयभान सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरियानाथ सिंह निवासिनी गीता देवी पत्नी सूर्यभान सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सात सितंबर को शाम पांच बजे के करीब दरवाजे के सामने गेट लगाने से खुन्नस खाए मेरे पट्टीदार उदयभान सिंह अपने पत्नी शीला सिंह, पुत्र विजय सिंह और पुत्री नेहा सिंह को साथ लेकर मुझे गीता देवी, लड़के आर्यन सिंह, लड़की मुस्कान सिंह और मेरे रिस्तेदार मुस्कान सिंह पुत्री विनोद सिंह निवासी कृष्णा नगर प्राइवेट कालोनी थाना शाहपुर गोरखपुर को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों और लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares