Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

बांसगांव : जयंतिपुर में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, धारदार हथियार से हमला

बांसगांव : जयंतिपुर में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, धारदार हथियार से हमला

जयंतिपुर में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका बांसगांव। बांसगांव संदेश। थाना क्षेत्र के जयंतिपुर गांव में गुरुवार तड़के 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शुभम मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, शुभम बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। परिवार के अन्य सदस्य उसके पिता के इलाज के सिलसिले में लखनऊ गए हुए थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के करीब पांच बजे सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने शुभम के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि शुभम अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था। ग्रामीणों के मुताबिक, उसके पिता रविदेश मिश्रा की किडनी खराब होने के कारण इलाज चल रहा है और ट्रांसप्लांट के लिए परिवार के सदस्य लखनऊ गए हुए थे। शुभम की मौत की सूचना उसकी मां सुधा मिश्रा को फोन के माध्यम से दी गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन शव को लेकर गोरखपुर रवाना हो गए। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

0 likes
0 comments1 shares