Hamirpurलगभग १ घंटा पहले
एसपी मृगांक शेखर पाठक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हमीरपुर। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को मामलों की प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने और पीड़ितों को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।
0 likes
0 comments0 shares