Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

क्रॉस कंट्री में युवाओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिली साइकिल व नगद पुरस्कार

क्रॉस कंट्री में युवाओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिली साइकिल व नगद पुरस्कार

चौरीचौरा गोरखपुर। माईधिया पोखर रामलीला मैदान पर रविवार को युवक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही ने की। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक स्व. शारदा देवी की पुत्री अंजू पासवान रहीं। संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुन्नीलाल यादव ने किया। प्रतियोगिता में युवाओं ने विभिन्न वर्गों की दौड़ में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 5000 मीटर दौड़ में अंबेडकरनगर के संदीप यादव नेकवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें साइकिल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 1500 मीटर दौड़ में अंबेडकरनगर के रामविशाल तथा 800 मीटर दौड़ में देवरिया के विनीत प्रथम रहे। दोनों विजेताओं को भी साइकिल और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। हजारों की संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि अंजू पासवान ने कहा कि चौरीचौरा समाजवादियों की धरती रही है। उनकी माता ने पांच बार सपा का झंडा बुलंद किया और गरीबों व मजलूमों की सहायता किया । कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अवधेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव बृजनाथ मौर्य, अलबेला यादव, नौशाद अहमद, हरिकेश यादव, शिव प्रसाद चौरसिया, कन्हैया शर्मा, डॉ. रंजीत, सोनू, राकेश यादव, अशोक चौहान, जयप्रकाश यादव, घनश्याम यादव, आनंद यादव, सागर यादव, कृष्णमोहन, शालू, गुड्डू यादव, जनार्दन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares