Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पेट्रोल भराने के विवाद में प्रधान प्रतिनिधि के साथ मनबढ़ों ने किया मार पीट

पेट्रोल भराने के विवाद में प्रधान प्रतिनिधि के साथ मनबढ़ों ने किया मार पीट

*पुलिस ने दो का शान्ति भंग में किया चालान बड़हलगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के पटना घाट पुलिस चौकी के बगल में स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भराने के विवाद में ग्राम पंचायत पटना के प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता के साथ मनबढ़ों ने मार पीट कर लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया। पुलिस दो को पकड़ लाई किन्तु मुकदमा दर्ज नहीं किया बल्कि उनका शान्ति भंग में चालान कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। ______पीड़ित प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व. गौरी शंकर गुप्ता निवासी पटना घाट ने बड़हलगंज पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह 18 मई की शाम लगभग 5.25 बजे अपने गाड़ी में तेल लेने पेट्रोल पम्प पटनाघाट पर गए थे तभी मेरी गाड़ी के पीछे बोलोरो गाड़ी संख्या यूपी 57ए के 0600 में सवार लगभग आधा दर्जन की संख्या में लोग आए और मेरी गाड़ी के सामने खड़ा होकर मुझे भद्दी भद्दी गाली देते हुए मेरा कालर पकड़ मारने पीटने लगे व जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह मैं वहां से भागा तो दो लोग जान मारने की नीयत से मुझे दौड़ा लिए। संजय गुप्ता ने बताया कि ये लोग मनबढ़ व सरकस प्रवृति के लोग हैं। इन लोगों से मुझे जान का खतरा है। संजय गुप्ता ने मुकद्दमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ कर थाने लाई पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। अलबत्ता सूचना है कि उनका शान्ति भंग में चालान कर दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares