चौरी चौरा के राजधानी के चौपाल में एस के शर्मा ने सुनीं समस्या

चौरीचौरा गोरखपुर।चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा राजधानी में आज समाजसेवी एस के शर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों से विस्तारपूर्वक चर्चा की और उनके सुझाव एवं विचार सुने। चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सामने रखा। एस.के. शर्मा ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर हरसंभव सहयोग एवं समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजन मिश्रा, पूरन प्रजापति, जयप्रकाश चतुर्वेदी, पिंटू सिंह, मिट्ठू चौहान, विवेक मिश्रा, जोखन यादव, चंद्रशेखर चौहान, आकाश पाल, रणविजय चतुर्वेदी, श्रीमती कालपती एवं श्रीमती शांति देवी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे। एस के शर्मा ने कहा, चौरी-चौरा की जनता मेरे लिए परिवार की तरह है। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों की बात सुनी जाए और विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कहा कि जनसंवाद का यह क्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा और चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में पहुंचकर लोगों से संवाद किया जाएगा।