Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में तीन दिवसीय विकास चित्र

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी कल से। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की चित्र प्रदर्शनी का होगा आयोजन। देवरिया 07 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 8 अक्टूबर से विकास भवन परिसर में तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य सरकार की विशेष उपलब्धियों, संचालित योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी आयोजित होगी। इस प्रदर्शनी में लोगों को संचालित योजनाओं की विशेष जानकारी प्राप्त होगी, वहीं वे जागरूक भी होंगे और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे बढ़कर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विकास भवन परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ कल प्रातः 11:00 बजे माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। जनपद के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों से अपील है कि वे अपने विद्यालय के बच्चों को इस अवधि में इस प्रदर्शनी को देखने के लिए भेजें, ताकि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही, आमजन से भी अनुरोध है कि वे इस प्रदर्शनी में आएं और संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं।

1 likes
0 comments1 shares