BREAKING: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मां-बाप और 3 बच्चों के शव घर में बिस्तर पर मिले ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीपदम गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। क्या हुआ था - शनिवार सुबह परिवार देर तक सोकर नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर पांचों बिस्तर पर लेटे दिखे। आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सभी बेहोश पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान - महेश (37), पत्नी ललिता (35), बेटा लड्डू (11) और बेटियां मिष्टी (8), साक्षी (4) पुलिस जांच में क्या मिला - परिवार शुक्रवार रात 10 बजे खाना खाकर सोया था - मजदूरी कर घर चलाते थे, जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर रहते थे - किचन में एक बर्तन में नूडल्स लगा हुआ मिला - आशंका है कि सोने से पहले नूडल्स खाया था, हालांकि पुष्टि नहीं डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया - "फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। बर्तनों को जांच के लिए लैब भेजा है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।" पुलिस फूड पॉइजनिंग और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है। बर्तन को लैब भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।