Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

होली मिलन समारोह में जमकर उड़े रंग गुलाल, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

होली मिलन समारोह में जमकर उड़े रंग गुलाल, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

बड़हलगंज।गोरखपुर के बड़हलगंज मे ऊनाई समाज द्वारा बड़हलगंज के वर्धन मैरेज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल के मशहूर फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ वत्सल भूषण गुप्ता जी, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश गुप्ता द्वारा भगवान श्री गणेश के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके बाद समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला मंडल की पदाधिकारी व समाज के महिला-पुरुषों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक होली गीतों और संगीत की धुन पर नृत्य कर वातावरण को रंगमय बना दिया।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया, होली मिलन का आनंद लिया। इस अवसर पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोग एक मंच पर मिलते हैं। बिहार सरकार में पीसीएस अधिकारी रज्जन लाल निगम व राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री से सम्मानित हरपुर के प्रधान मदन मुरारी गुप्ता ने कहा कि उनाई समाज का इतिहास काफी पुराना है, होली मिलन समारोह कार्यक्रम से एक दूसरे की दूरियां खत्म कर आपसी प्रेम बढ़ता है। इस दौरान प्रख्यात लोक गायक पिंटू प्रीतम व साक्षी श्रीवास्तव ने देर रात तक होली गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले गोरखपुर मंडल के 11 विभूतियों को उनाई साहू आइकॉन अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष डॉ श्रीराम गुप्ता, महामंत्री शुभम गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय निगम कोषाध्यक्ष डॉ विशाल गुप्ता और कमेटी के कार्यकारिणी सदस्यो से विनय, संदीप गुप्ता,आकाश, डॉ अभिषेक, निखिल, आलोक, सुमित,संदीप निगम,सोनू, शैलेश, अमित, बृजेश, डॉ सुशील, डॉ अशोक, पवन, सुमित, आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares