बेलघाट के मुकरीमपुर गांव में नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत, गांव में

बेलघाट के मुकरीमपुर गांव में नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकरीमपुर गांव में नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सदाब पुत्र तसऊर और उसकी पत्नी निकहत निशा के रूप में हुई है। दोनों के शव घर के अंदर बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले। जानकारी के अनुसार सदाब और निकहत निशा की शादी करीब छह माह पहले नवंबर महीने में हुई थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। परिवार के मुताबिक रात में पति-पत्नी कमरे में सोने गए थे, लेकिन सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिवार वालों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर घर के पीछे से झांककर देखा गया तो दोनों के शव कमरे के अंदर छत के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटकते दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों ने आनन-फानन में दोनों शवों को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि पत्नी निकहत निशा का शव बेड पर रखा गया, जबकि पति सदाब का शव सोफे पर रखा गया। घटना की सूचना तत्काल बेलघाट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।उप निरीक्षक राधेश्याम सेहरासमेत उपनिरीक्षक और खजनी के क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है मृतक सदाब के चार बहनों और एक भाई में था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन और छोटा भाई घर पर ही रहते हैं। मृतक की मां भी परिवार के साथ घर में मौजूद थीं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सदाब का पिता सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है।