Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर में अब ईंट के दामों में होगा बड़ा इजाफा !! ईंट

गोरखपुर में अब ईंट के दामों में होगा बड़ा इजाफा !! ईंट

गोरखपुर में अब ईंट के दामों में होगा बड़ा इजाफा !! ईंट भट्ठा मालिकों ने बढ़ते खर्च और खराब मौसम से हो रहे नुकसान को देखते हुए ईंटों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। सरैया बाजार के एक निजी मैरेज हाल में हुई बैठक में समिति ने सर्वसम्मति से तय किया कि अब प्रति ट्राली ईंट की कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई जाएगी। भट्ठा मालिकों का कहना है कि डीजल महंगा होने, उसकी कमी और लगातार खराब मौसम की वजह से कारोबार पर भारी असर पड़ा है। पिपराइच, सरैया, भटहट और डुमरी के कई कारोबारियों ने इसे व्यवसाय बचाने के लिए जरूरी कदम बताया।

0 likes
0 comments0 shares