Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस की कार्रवाई रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में थाना मदनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गायघाट टोला रामपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार थाना मदनपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 53/2026 में आरोपी राहुल यादव (28 वर्ष), रामध्यान (23 वर्ष) पुत्रगण दिनेश यादव तथा जयहिन्द यादव (33 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम गायघाट टोला रामपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ था विवाद थाना मदनपुर में दर्ज तहरीर के अनुसार वादी राधेश्याम यादव ने आरोप लगाया कि 10 जून को वह अपने खेत में मेड़ बांधने गए थे। इसी दौरान राहुल यादव ने गाली-गलौज करते हुए विरोध किया। आरोप है कि उसी शाम आरोपी पक्ष के लोग वादी के घर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में वादी के नाती के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को हत्या के प्रयास की श्रेणी में मानते हुए मुकदमा दर्ज किया। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी रामध्यान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना मदनपुर में वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान मारपीट, धमकी एवं अन्य धाराओं में तीन मुकदमे पहले से दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे पुलिसकर्मी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल रामजी राम, कांस्टेबल धीरज गोंड़, आरक्षी बहादुर यादव, दिनकर सिंह एवं अंकित कुमार यादव शामिल रहे।

1 likes
0 comments0 shares