Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले

*भू-जल सप्ताह पर निकाली गई जल संरक्षण जागरूकता रैली* *कर्मचारियों को वितरित

*भू-जल सप्ताह पर निकाली गई जल संरक्षण जागरूकता रैली* *कर्मचारियों को वितरित

*भू-जल सप्ताह पर निकाली गई जल संरक्षण जागरूकता रैली* *कर्मचारियों को वितरित किए रेनकोट* सहजनवां, गोरखपुर नगर पंचायत सहजनवा 20 जुलाई 26 भू-जल सप्ताह के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पंचायत सहजनवां द्वारा जल संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता पदयात्रा आयोजित की गई।यह पदयात्रा नगर पंचायत कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मंडी समिति मार्ग से गुजरते हुए तहसील मार्ग तक पहुंची। रैली के माध्यम से राहगीरों और दुकानदारों को जल का सदुपयोग करने, वर्षा जल संचयन अपनाने तथा भू-गर्भीय जलस्तर को बनाए रखने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग, बोरिंग तकनीशियन सहित नगर पंचायत के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए आमजन से जल बचाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान मानसून में त्वरित सेवा सुनिश्चित करने के लिए समस्त कार्मिकों के मध्य वर्षा से बचाव हेतु रेनकोट का वितरण भी किया गया, ताकि मौसमी कठिनाइयों के बावजूद जनहित के कार्य समयबद्ध रूप से संपन्न हो सकें। नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि भू-जल सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में विद्यालयों एवं वार्डों में भी इसी प्रकार के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह प्रतिनिधि हिमांशु सिंह अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत एंव नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares