Bansgaon Sandesh
Login
Ramapati MAURYA
Sultanpur४० मिनट पहले

शिव बाबा धाम में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा और बुलट की टक्कर

शिव बाबा धाम में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा और बुलट की टक्कर

शिव बाबा धाम में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा और बुलट की टक्कर में दो गंभीर अम्बेडकर नगर अकबरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव बाबा धाम के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा और बुलट बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत भिड़ंत मे बाइक सवार तीन युवकों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना भी मिल रही है। हालांकि, देर शाम तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी मिली जानकारी के अनुसार कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के खोजादपुर गांव निवासी तीन युवक बुलट बाइक संख्या UP 45 BA 6648 पर सवार होकर कटेहरी की ओर से शिव बाबा धाम की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि शिव बाबा धाम के पास बने यू-टर्न पर अचानक एक ई-रिक्शा मुड़ गया। इसी दौरान सामने से आ रही बुलट बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।घायलों में अंकित तिवारी और विपिन यादव को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। वहीं बाइक सवार एक अन्य युवक की मौत की सूचना मिल रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक द्वारा अचानक यू-टर्न लेने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के वास्तविक कारणों और ई-रिक्शा चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। नोट: मृतक की पहचान और मौत की आधिकारिक पुष्टि पुलिस/अस्पताल की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

0 likes
0 comments1 shares