Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सिकरीगंज चौराहे पर खड़ी पिकअप में ऑटो की टक्कर, महिला समेत कई

सिकरीगंज चौराहे पर खड़ी पिकअप में ऑटो की टक्कर, महिला समेत कई

सिकरीगंज चौराहे पर खड़ी पिकअप में ऑटो की टक्कर, महिला समेत कई घायल गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरीगंज चौराहे पर बुधवार को सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन में पीछे से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ऑटो में सवार कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोपाईघाट निवासी ममता देवी पत्नी रामकृपाल सिकरीगंज चौराहे से ऑटो द्वारा अपने घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक अपने साईड सड़क किनारे वाहन खड़ा कर तेल खत्म होने के कारण तेल की व्यवस्था करने गया था। इसी दौरान पीछे से भारी सवारियों को लेकर आ रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खड़ी पिकअप में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठी ममता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं ऑटो में सवार कई अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे में ऑटो चालक भी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

0 likes
0 comments0 shares