Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हमले के तीन 25-25 हजार के

ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हमले के तीन 25-25 हजार के

ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हमले के तीन 25-25 हजार के इनामी गिरफ्तार पियरी बाजार हाईवे से दबोचे गए आरोपी, मुख्य अभियुक्त देवराज सिंह पर हत्या व गैंगस्टर समेत 11 गंभीर मुकदमे दर्ज गाजीपुर। सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पियरी बाजार हाईवे पर चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में औड़िहार निवासी 55 वर्षीय देवराज सिंह ठाकुर, 43 वर्षीय सोनू सिंह उर्फ संजीव सिंह तथा रद्दीपुर निवासी 29 वर्षीय गोविंदा यादव शामिल हैं। तीनों के खिलाफ थाना सैदपुर में मु0अ0सं0-209/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी देवराज सिंह ठाकुर एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सोनू सिंह उर्फ संजीव सिंह और गोविंदा यादव का यह पहला आपराधिक मामला बताया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय मय पुलिस बल के साथ पियरी बाजार हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तीनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गौरतलब है कि बीते सोमवार को शाम करीब 4:18 बजे सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव के कार्यालय पर 50 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर देवराज सिंह ठाकुर और उसके बेटे नितेश सिंह उर्फ भोनू के नेतृत्व में हमला किया गया। इस दौरान पिस्टल से फायरिंग भी की गई, हालांकि गोली निशाने से चूक गई। हमले में ब्लॉक प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए थे।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार इस मामले में दो आरोपियों सर्वेश यादव और गंगासागर राम को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि नितेश सिंह, राजन सिंह और गोलू सिंह सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं। इन पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares